Samachar Nama
×

आज है गुरु पूर्णिमा, जानिए पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

guru

जयपुर एस्ट्रो डेस्क: हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता हैं, आषाढ़ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता हैं गुरु पूर्णिमा आज यानी 24 जुलाई दिन शनिवार को मनाया जाता हैं मान्यताओं के मुताबिक इस दिन चारों वेदों का ज्ञान देने वाले महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। मानव जाति के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उनके जन्मोत्सव को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता हैं महर्षि वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इसलिए इन्हें प्रथम गुरु की उपाधि दी जाती हैं पूर्णिमा के दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व होता हैं, तो आज हम आपको गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और पूजन बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

guru

गुरु पूर्णिमा पूजन विधि—
गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करें। नहाने के बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं। अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें। सभी देवी देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। पूर्णिमा के पावन दिन श्री हरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता हैं इस दिन श्री विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। भगवान विष्णु को भोग लगाएं। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को भी शामिल करें। मान्यताओं के मुताबिक तुलसी के बिना श्री विष्णु को भोग स्वीकार नहीं करते हैं इस बात का ध्यान रखना चाहिए। भगवान को ​केवल सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता हैं। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती जरूर करें। इस दिन श्री विष्णु और मां लक्ष्मी का ध्यान करें। 

guru

गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि वेद व्यास जी की पूजा करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती हैं इस दिन अपने गुरुओं का ध्यान करें। मान्यताओं के अनुसार गुरु कृपा से मनुष्य का जीवन आनंद से भर जाता हैं पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा का ​विशेष महत्व होता हैं। चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की पूजा करें। चंद्रमा को जल देने से दोषों से मुक्ति मिलती हैं अगर आपके घर के आसपास गाय है तो गाय को भोजन जरूर कराएं। गाय को भोजन कराने से कई तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती हैं। 

guru

जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त—

ब्रह्म मुहूर्त- 04:15 ए एम से 04:57 ए एम
अभिजित मुहूर्त-  12:00 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:39 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:03 पी एम से 07:27 पी एम
अमृत काल- 06:44 ए एम से 08:13 ए एम

guru

Share this story