Samachar Nama
×

शनिवार को है गुरु पूर्णिमा का त्योहार, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

guru

जयपुर एस्ट्रो डेस्क: हिंदू धर्म में सभी पर्व त्योहारों को खास माना जाता हैं वही आषाढ़ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जानते हैं गुरु पूर्णिमा कल यानी 24 जुलाई दिन शनिवार को हैं मान्यताओं के मुताबिक इस दिन चारों वेदों का ज्ञान देने वाले महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। मानव जाति के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उनके जन्मोत्सव को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता हैं महर्षि वेद व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इसलिए इन्हें प्रथम गुरु की उपाधि दी जाती हैं पूर्णिमा के दिन श्री विष्णु की भी पूजा होती हैं तो आज हम आपको गुरु पूर्णिमा की विधि और शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

guruगुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त—
ब्रह्म मुहूर्त- 04:15 ए एम से 04:57 ए एम
अभिजित मुहूर्त-  12:00 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:39 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:03 पी एम से 07:27 पी एम
अमृत काल- 06:44 ए एम से 08:13 ए एम

guru

यहां पढ़ें पूजन ​विधि—
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। नहाने के बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं। अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें। सभी देवी देवताओं का गंगाजल से अभिषेक करें। पूर्णिमा के दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा विशेष रूप से करें। इस दिन श्री विष्णु भगवान के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा भी करें। श्री विष्णु को भोग लगाएं। विष्णु के भोग में तुलसी को भी शामिल करें।

guru

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के बिना श्री विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते हैं इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता हैं। ​विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करें। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का अधिक से अधिक ध्यान करें। गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि वेद व्यास जी की पूजा करने से सभी फल की प्राप्ति होती हैं इस दिन अपने गुरुओं का ध्यान करें। मान्यता है कि गुरु कृपा से जीवन आनंद से भर जाता हैं। पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा भी होती हैं 

guru

Share this story