Samachar Nama
×

Mahashivratri 2025 इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानें शिव पूजा का सबसे बेस्ट मुहूर्त 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।

mahashivratri 2025 date muhurta and significance

मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि साल 2025 में महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी, तो आइए जानते हैं दिन तारीख और मुहूर्त। 

mahashivratri 2025 date muhurta and significance

इस दिन है महाशिवरात्रि—
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 में महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी पावन दिन पर पहली बार भगवान भोलेनाथ शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि की रात शिवलिंग में भगवान शिव वास करते हैं। 

mahashivratri 2025 date muhurta and significance

महाशिवरात्रि की रात जो लोग चार प्रहर में शिव का अभिषेक व पूजन करते हैं उनके जीवन के समस्त संकट दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन निशिता काल में जलाभिषेक करना शुभ होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 8 मिनट से 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। वही महाशिवरात्रि पर निािता काल पूजा 26 फरवरी को देर रात 12 बजकर 9 मिनट से रात 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में रात्रि पूजन करना लाभकारी होगा। 

mahashivratri 2025 date muhurta and significance

Share this story