Holika Dahan 2025 होलिका दहन पर कब से कब तक रहेगी भद्रा? यहां से लें पूरी जानकारी

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: फाल्गुन महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।
होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च यानी आज मनाई जा रही है इस दिन होलिका की पूजा की जाती है। होलिका दहन पर इस बार भद्रा का साया बना रहेगा, तो हम आपको भद्रा काल का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होलिका दहन पर भद्रा का समय
आपको बता दें कि होलिका दहन करते वक्त भद्रा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। यानी भद्रा के दौरान होलिका दहन करना अशुभ माना जाता है। इस साल भी होलिका दहन के दिन भद्रा का संयोग बन रहा है। ज्योतिष अनुसार 13 मार्च दिन गुरुवार को भद्रा सुबह 10 बजकर 36 मिनट से शुरू हो चुकी है जो कि रात 11 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी। यानी इस दौरान होलिका दहन भूलकर भी न करें।
होलिका दहन का मुहूर्त—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका पूजा के बाद प्रदोष काल में ही यानी शाम के समय होलिका दहन करना शुभ होता है लेकिन इस समय अगर भद्रा है तो ऐसा न करें। आज यानी 13 मार्च दिन गुरुवार को भद्रा रात 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इसके बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा।