Happy Holi 2025 होली पर जरूर करें भगवान नरसिंह की पूजा, हर समस्या हो जाएगी दूर

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार होली इस साल 14 मार्च को पड़ी है इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं यह पर्व प्रेम का प्रतीक माना जाता है। होली के दिन भगवान नरसिंह की पूजा करना भी फलदाई होता है।
मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान की कृपा मिलती है होली के दिन नरसिंह भगवान की पूजा इसलिए करनी चाहिए। क्योंकि प्रह्लाद की बुआ होलिका जब आग में जल गई थी। तो इसके बाद वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर हिरण्यकश्यप स्वयं प्रह्लाद को मारने के लिए चल दिया था।
जिसके चलते भगवान नरसिंह को उसका वध करना पड़ा था। भगवान नरसिंह हिरण्यकश्यप के महल के खंभे को फाड़कर प्रकट हुए थे। इसी कारण होली पर भगवान नरसिंह की पूजा करना विशेष फलदाई मानी जाती है। तो हम आपको होली पर भगवान नरसिंह की सरल पूजा विधि बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
ऐसे करें भगवान नरसिंह की पूजा—
आपको बता दें कि होली की शाम को स्नान करके भगवान नरसिंह की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं और उनको लाल पुष्प, चंदन, गुड़ और काले तिल अर्पित करें इसके साथ ही ‘ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमोऽस्तुते।।’ इस मंत्र का 108 बार जाप भी करें।
अंत में पूजा में होने वाली भूल चूक के लिए भगवान से क्षमा मांगे और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करें माना जाता है कि इस विधि से पूजा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है।