Happy Holi 2025 होली पर किस देवी-देवता को कौन से रंग का गुलाल लगाना होगा शुभ? यहां जानें

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन फाल्गुन मास में पड़ने वाला होली का त्योहार बेहद ही खास माना जाता है जो कि बेहद ही खास होता है इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपने खुशियों का इजहार करते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं
इस साल होली का त्योहार 14 मार्च यानी कल मनाया जाएगा। होली पर अधिकतर लोग देवी देवताओं को गुलाल लगाते हैं ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि होली के शुभ दिन पर किस देवी देवता को कौन से रंग का गुलाल लगाना शुभ होगा, तो आइए जानते हैं।
इन रंगों का गुलाल लगाएं—
होली पर भगवान विष्णु को पीले रंग का गुलाल लगाना शुभ माना जाता है इसके अलावा भगवान कृष्ण को भी आप पीले रंग का गुलाल लगा सकते हैं। इसके अलावा होली पर भगवान हनुमान को अगर सिंदूरी रंग का गुलाल लगाया जाए तो सभी बिगड़े काम बनने लग जाते हैं। इसके अलावा आप लाल रंग का भी गुलाल लगा सकते हैं।
होली पर भगवान शिव को सफेद रंग का गुलाल लगाना शुभ होता है लेकिन अगर सफेद रंग का गुलाल नहीं मिल रहा है तो आप भगवान को किसी भी हल्के रंग का गुलाल लगा सकते हैं। होली पर मां दुर्गा, माता लक्ष्मी और देवी पार्वती को लाल रंग अर्पित करना उत्तम रहेगा। भगवान गणेश को होली पर हरे रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से गणपति की कृपा बनी रहेगी।