Samachar Nama
×

Chandra Grahan 2025 साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जान लीजिए सूतक काल का समय

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में ग्रहण को महत्वपूर्ण बताया गया है इस दौरान कई सारे नियमों का पालन भी करना होता है। पंचांग के अनुसार इस साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास में 14 मार्च यानी होली के दिन लगा है।

ग्रहण से नौ घंटे पहले ही सूतक काल का आरंभ हो जाता है इस दौरान किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। ग्रहण काल और सूतक के समय भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

मान्यता है कि ऐसा करने से अशुभ प्रभाव प्राप्त होता है तो आज हम आपको साल के पहले चंद्र ग्रहण की तारीख और सूतक काल का समय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Chandra grahan 2025 date timings and sutak kaal

चंद्र ग्रहण की डेट और टाइम—
ज्योतिष गणना के अनुसार इस होली पर चंद्र ग्रहण लगेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। आपको बता दें कि पूर्णिमा तिथि पर यानी 14 मार्च को चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 9 बजकर 29 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर हो जाएगी। 

Chandra grahan 2025 date timings and sutak kaal

होली पर लगने वाला यह चंद्र ग्रहण साल का पहला चंद्र ग्रहण है जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, पुर्तगाल समेत आदि देखों में दिखाई देगा।


Chandra grahan 2025 date timings and sutak kaal

Share this story