Festival Calendar 2024 अक्टूबर में रहेगी त्योहारों की धूम, कब है दिवाली, दशहरा और करवाचौथ, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी सूची
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: साल के 12 महीनों में अक्टूबर माह को अहम माना गया है क्योंकि इस महीने कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं यही कारण है कि इस महीने को पर्व त्योहारों का महीना भी माना जाता है हिंदू धर्म के कई प्रमुख पर्व अक्टूबर माह में पड़ते हैं जिसमें करवाचौथ, नवरात्रि, दिवाली, दशहरा आदि शामिल हैं। इन सभी पर्वों को भारत में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है, तो आज हम आपके लिए अक्टूबर माह के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।

यहां देखें अक्टूबर माह के व्रत त्योहारों की सूची
01 अक्टूबर 2024, मंगलवार: चतुर्दशी श्राद्ध, अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस
02 अक्टूबर 2024, बुधवार: अमावस्या, महालया, गांधी जयंती
03 अक्टूबर 2024, गुरुवार: कलश स्थापना, नवरात्रि प्रारंभ, अग्रसेन जयंती
04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार: सिंधारा दूज, विश्व पशु दिवस, विश्व अंतरिक्ष सप्ताह

05 अक्टूबर 2024, शनिवार: विश्व शिक्षक दिवस
06 अक्टूबर 2024, रविवार: विनायक चतुर्थी व्रत
07 अक्टूबर 2024, सोमवार: ललिता पंचमी, विश्व कपास दिवस
08 अक्टूबर 2024, मंगलवार: भारतीय वायुसेना दिवस
09 अक्टूबर 2024, बुधवार भारतीय विदेश सेवा दिवस, विश्व मुस्कान दिवस, माना चतुर्थी
10 अक्टूबर 2024, गुरुवार: दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
11 अक्टूबर 2024 शुक्रवारः दुर्गा अष्टमी व्रत, महानवमी, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
12 अक्टूबर 2024 शनिवार: दशहरा, सरस्वती विसर्जन, विश्व गठिया दिवस, विश्व दृष्टि दिवस
13 अक्टूबर 2024, रविवार: पापांकुशा एकादशी, मध्वाचार्य जयंती
14 अक्टूबर 2024, सोमवार: भरत मिलाप
15 अक्टूबर 2024, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत, प्रदोष व्रत, विश्व छात्र दिवस,
16 अक्टूबर 2024, बुधवार: कोजागरी पूजा, शरद पूर्णिमा, विश्व खाद्य दिवस

17 अक्टूबर 2024, गुरुवार: पूर्णिमा, कार्तिक प्रारंभ, वाल्मीकि जयंती, अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
20 अक्टूबर 2024, रविवार: संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ, राष्ट्रीय एकता दिवस
21 अक्टूबर 2024, सोमवार: रोहिणी व्रत, राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस
24 अक्टूबर 2024, गुरुवार: कालाष्टमी, अहोई अष्टमी, संयुक्त राष्ट्र दिवस, विश्व पोलियो दिवस
26 अक्टूबर 2024, शनिवार: जम्मू कश्मीर विलय दिवस
28 अक्टूबर 2024, सोमवार: गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी
29 अक्टूबर 2024, मंगलवार: धनतेरस, भौम प्रदोष व्रत, विश्व स्ट्रोक दिवस
30 अक्टूबर 2024, बुधवार: मासिक शिवरात्रि, काली चौदस, विश्व बचत दिवस
31 अक्टूबर 2024, गुरुवार: नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली, सरदार पटेल जयंती, एकता दिवस, काली पूजा


