Samachar Nama
×

कल ऐसे करें दशहरा पूजा, मिलेगा कई प्रकार का लाभ

Dussehra 2021 date muhurat these three auspicious yogas are being made on vijaya dashami

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक दशहरा या विजय दशमी का पर्व हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता हैं यह पर्व बुराईयों के पर्याय राक्षस रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैं

Dussehra 2021 date muhurat these three auspicious yogas are being made on vijaya dashami

साल 2021 में दशहरा का त्योहार कल यानी 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को देशभर में मनाया जाएगा। कहा जाता है कि इसी तिथि को श्रीराम ने लंका के राजा रावण को पराजित किया था। इसी दिन नवरात्रि के दौरान स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता हैं

Dussehra 2021 date muhurat these three auspicious yogas are being made on vijaya dashami

विजय दशमी के दिन अस्त्र शस्त्र की पूजा करने की मान्यता है कहा जाता है कि इस दिन अस्त्र शस्त्रों की पूजा करने से शत्रुओं पर जिवय प्राप्त होती हैं तो आज हम आपको दशहरा पूजन के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Dussehra 2021 date muhurat these three auspicious yogas are being made on vijaya dashami
 जानिए दशहरा पूजन का शुभ मुहूर्त—
आपको बता दें कि हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार दशमी तिथि 14 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 52 मिनट पर आरंभ हो जाएगी। वही दशमी की उदयातिथि 15 अक्टूबर को हैं इसलिए दशहरा का त्योहार 15 अक्टूबर को देशभर में मनाया जाएगा। इस बार दशमी तिथि पर श्रवण नक्षत्र में सर्वार्थसिद्धि योग, अभिजीत मुहूर्त और विजयी मुहूर्त का संयोग बन रहा हैं इस मुहूर्त में दशहरा की पूजा करना बेहद उत्तम माना जाता हैं इस मुहूर्त में पूजा करने के कई लाभ भी जातक को प्राप्त होते हैं। 

Dussehra 2021 date muhurat these three auspicious yogas are being made on vijaya dashami

विशिष्ट संयोग में पूजा से मिलेगा ये लाभ—
आपको बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक दशहरे के दिन पूजा करने से माता आदिशक्ति की कृपा प्राप्त होती हैं इससे जीवन की सारी विषमताएं समाप्त हो जाती हैं जीवन की सभी परेशानियों व कष्टों से मुक्ति मिलती हैं वही दुख और दरिद्रता का भी नाश हो जाता हैं धर्म के मार्ग पर चलने वालों की हर जगह विजय होती हैं इस समय पूजन करने से धन धान्य के भण्डार भरे रहते हैं कार्यों में सफलता और वृद्धि होती हैं धन लाभ मिलता हैं। 

Dussehra 2021 date muhurat these three auspicious yogas are being made on vijaya dashami

Share this story