Samachar Nama
×

Bigg Boss 16 में Sajid Khan की एंट्री से गुस्साईं Sona Mohapatra, टीवी चैनल के मालिकों को बताया भ्रष्ट

bigg boss

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर सोना महापात्रा इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि अपनी बेबाकी के लिए मशहूर सोना महापात्रा ने एक बार फिर से बॉलीवुड के एक सेलेब्स पर निशाना साधा है। दरअसल बात यह है कि, सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 का आगाज हो चुका है। इस शो में बतौर प्रतियोगी मेकर और डायरेक्टर साजिद खान की एंट्री हुई है। साजिद खान की एंट्री से पूरे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से हंगामा शुरू हो चुका है। साजिद खान को सपोर्ट करने वाले को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच सिंगर सोना महापात्रा ने भी साजिद खान की एंट्री पर नाराजगी जताई है।

bigg boss

बता दें कि, मीटू मूवमेंट जब अपने शबाब पर था तो साजिद खान पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी करीब 9 लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। साजिद खान ने सलमान खान के सामने उस द्वार का जिक्र भी किया था। उस दौरान उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। लेकिन इसके बावजूद भी साजिद खान की शो में एंट्री हुई, जिससे कई लोग नाराज है। जिसमे सोना महापात्रा का नाम शामिल है। सोना महापात्रा ने उसी बयान का हवाला देते हुए कहा कि, ऐसे शख्स को कोई कैसे अपने शो पर बुला सकता है।

bigg boss

सोना महापात्रा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, ये साजिद खान है जो एक रियलिटी शो में आया है। एक अनु मलिक है जो बच्चों की शो को जज कर रहा है और एक है कैलाश खेर जो टीवी पर सेलिब्रिटी जज है। इस तीनों पर कई महिलाओं ने मीटू का आरोप लगाया है।

Alia Bhatt ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, फैंस कर रहे तारीफ

bigg boss

भारतीय टीवी चैनल अधिकारी वास्तव में भ्रष्ट और यह काफी दुखद है। सोना महापात्रा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसमें उन्होंने अपनी बात कही है। आपको बता दें कि साजिद खान को बिग बॉस 16 में देखने पर कई लोग भड़क गए हैं। गुस्साए लोगों ने उन लोगों को और सेलेब्स को भी नहीं छोड़ा जो साजिद खान का सपोर्ट कर रहे हैं।

Salman Khan की इस धांसू फिल्म में हुई Ram Charan की धामकेदार एंट्री, बॉक्स आफिस पर होगा धमाका

bigg boss

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरूष का टीजर देख क्रेजी हुए फैंस, कहा जय श्री राम

Share this story