Samachar Nama
×

Ekta Kapoor के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे TV Celebs, देखें तस्वीरें

a

मनोरंजन न्यूज डेस्क। इन दिनों देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह है, आम जन से लेकर बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई सितारो अपने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। जिसमे टीवी की क्वीन एकता कपूर का भी नाम शामिल है। जिन्होंने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया और इस दौरान टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने उनके घर में गणपति बप्पा का दर्शन किया और उनकी पूजा की। आइए जानते हैं एकता कपूर के घर पर किन-किन सेलेब्स ने एंट्री की है। हम आपके लिए अपने इस लेख में सेलेब्स की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं।

a

जिसमे आप देख सकते हैं कि, विकास गुप्ता एकता कपूर के घर में एंट्री लेते हुए पोज देते दिखाई दे रहा है। इस दौरान वो ब्लैक कलर के कुर्ते पजामे में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे है, उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा है।

सड़क किनारे Tiger Shroff ने किया कुछ ऐसा देखकर हैरान हुए लोग, देखें वायरल वीडियो

Shahrukh Khan को सता रहा Akshay और Ajay से पिछड़ने का डर, Karan Johar ने भी लिए मजे

Mahima Chaudhary Birthday जब एक हादसे ने बदल दी शाहरूख खान की फिल्म परदेस की अभिनेत्री की पूरी दुनिया

a

अभिनेता पर्ल वी पुरी भी एकता कपूर के घर पर गणपति के उत्सव मनाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी ट्रेडिशनल अंदाज में एकता कपूर के घर पहुंची थी।

a

अभिनेत्री रिधिमा पंडित भी वाइट कलर के सलवार सूट में एकता कपूर के घर गणपति बप्पा का के दर्शन के लिए पहुंचे थी।

a

अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान भी अभिनेता के घर पहुंची और गणपति बप्पा का दर्शन किया।

a

टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदानी भी अपने बेटे आरव के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उनका बेटा काफी क्यूट नजर आ रहा था।

इसके अलावा क्रिस्टल डिसूजा, रिधि डोगरा, सनाया ईरानी जैसे कलाकार एकता कपूर के घर में पहुंचे थे।

a

करण पटेल अपनी पत्नी अंकिता भार्गव के साथ एकता कपूर के घर पहुंची थी। इसके अलावा और भी कई टीवी सेलेब्स एकता कपूर के घर पहुंचे थे। 

Share this story

Tags