Samachar Nama
×

अशोक कुमार के एक गाने से डर गए थे अंग्रेज, अभिनेता की चाल हुई थी कामयाब

Ashok Kumar Birth Anniversary: अपनी एक्टिंग से बनाया हर किसी को अपना मुरीद, दादामुनि नाम से हुए मशहूर

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार का आज जन्मदिन है। अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। आज भले ही अभिनेता अशोक कुमार हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी फिल्में, अदाकारी और डायलॉग आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। एक समय ऐसा हुआ करता था जब फिल्म इंडस्ट्री पर अशोक कुमार का राज होता था। अशोक कुमार की फैन फॉलोइंग लड़कियों के बीच काफी तगड़ी है और उनकी फिल्मों को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में लाइन लगाया करते थे।

Ashok Kumar Birth Anniversary: अपनी एक्टिंग से बनाया हर किसी को अपना मुरीद, दादामुनि नाम से हुए मशहूर

बता दें कि एक बार ऐसा हुआ था जब अशोक कुमार की एक फिल्म के गाने से अंग्रेजों के बीच खलबली मच गई थी। अशोक कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में दादा मुनि के नाम से जाना जाता था। उनके माता पिता ने उनका नाम कुमुदलाल गांगुली रखा था। अगर हम बात करें उनकी फिल्म किस्मत की तो ये साल 1947 में रिलीज हुई थी। जिसमे उनका किरदार काफी अलग था, ऐसा किरदार उन्होंने पहले किसी भी फिल्म में नहीं निभाया था। फिल्म किस्मत का एक गाना था, जो भारतीयों को तो सबसे ज्यादा पसंद था लेकिन ब्रिटिश सरकार के बीच इस गाने को लेकर खलबली मची गई थी और इसकी वजह से ब्रिटिश सरकार ने फिल्म पर पाबंदी लगाने का भी फैसला कर लिया था।

Ashok Kumar Birth Anniversary: आसान नहीं था अशोक कुमार का अभिनेता बनने का सफर, टूट गई थी शादी

फिल्म किस्मत का गाना दूर हटो ऐ दुनिया वालो हिंदुस्तान हमारा है.. उस वक्त स्वतंत्रता सेनानियों के बीच काफी मशहूर हुआ करता था और ब्रिटिश हुकूमत इससे डरी हुई थी। ऐसे में फिल्म के इस गाने को देश में उनके खिलाफ बगावत होने का डर था। जिसके बाद अंग्रेजों ने फिल्म को बैन करने का फैसला लिया था। लेकिन उस वक्त अशोक कुमार ने भी अपनी चाल चली और अंग्रेजों से कहा कि, ये गाना अंग्रेजो के खिलाफ नहीं बल्कि जर्मन और जापानी के खिलाफ है

Ashok Kumar Birth Anniversary: अपनी एक्टिंग से बनाया हर किसी को अपना मुरीद, दादामुनि नाम से हुए मशहूर

जिसके बाद अंग्रेज ने उनकी बात पर यकीन किया और ये फिल्म रिलीज हुई गाना सुपर हिट हुआ। बता दें कि ये देश की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने एक करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी के साथ अभिनेता अशोक कुमार आजादी की लड़ाई के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार अभिनेता बने थे।

Ashok Kumar Birth Anniversary: अपनी एक्टिंग से बनाया हर किसी को अपना मुरीद, दादामुनि नाम से हुए मशहूर

Share this story