Samachar Nama
×

Shilpa Shetty ने नवरात्रि पर की कंचक पूजा, शेयर किया वीडियो

a

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। देशभर में नवरात्रि का त्योहार जोरों शोरों मनाया जा रहा है, लोग अपने अपने घरों में कंजक पूजन और मां दुर्गा की पूजा कर रहे है। बता दें कि, आम जनता से लेकर टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स भी अपने खास अंदाज में महा नवमी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है जो पूजा पाठ में काफी ज्यादा विश्वास है।

This is how Shilpa Shetty Kundra is keeping herself busy During Lock Down

 अपने घर पर हर त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाती हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने नवरात्रि के खास मौके पर कंचक पूजा की और मां दुर्गा की भी पूजा कर रखी है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अभिनेत्री नवरात्रि के खास मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर किए जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Monday Motivation From Shilpa Shetty Kundra

कंजक पूजा की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी कन्याओं की आरती उतारती है और अपने हाथों से खाना खिला रही है। वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि, वो पूरे विधि विधान के साथ माता रानी की पूजा कर रही है।

Shilpa Shetty: सालों बाद फिल्म बाजीगर को लेकर शिल्पा शेट्टी ने सुनाया किस्सा, शाहरूख खान ने की थी मदद

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वो अपने हाथों से कन्याओं की पूजा कर रही है। बता दें कि इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने गणेशोत्सव को भी धूमधाम से मनाया था।

Shilpa Shetty: मालदीव की वादियों में पति राज के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही शिल्पा शेट्टी

Share this story