Samachar Nama
×

Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते नहीं है अच्छे

a

जयपुर, मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जेल में है। बता दें कि राज कुंद्रा को बीते 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। अब वो इस मामले में बुरी तरह से फंस चुके हैं। राज कुंद्रा की मुश्किलें भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के साथ पूछताछ करने में लगी हुई है। जिससे कई बातें सामने आई है। अब इसी बीच अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे जानने के बाद कई लोग हैरान हो जाएंगे। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते ठीक नहीं थे।

a

अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया कि, इस बारे में खुद राज कुंद्रा ने उनको बताया था। हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि, राज कुंद्रा एक बार बिना बताए उनके घर पर आ गए थे और इस दौरान जब वो उनके घर आए तो राज और शिल्पा के बीच टेक्स्ट पर लड़ाई हुई थी। जिसके बाद राज कुंद्रा अभिनेत्री के घर आकर उनके साथ जबरदस्ती करने लगे थे। साथ ही उन्होंने बताया कि, शर्लिन चोपड़ा को राज कुंद्रा ने किस करना शुरू कर दिया था।

a

ऐसे में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा से साफ कहा था कि, वो शादीशुदा आदमी के साथ इंवॉल्व नहीं होना चाहती है। ना ही वो अपनी पर्सनल लाइॅफ और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स करना चाहती हैं। उस वक्त खुद राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा बताया था कि, उनके और शिल्पा शेट्टी का रिश्ता काफी कॉम्प्लिकेटेड है। राज ने कहा था कि, जब वो घर पर रहते हैं तो वो काफी दुखी होते हैं।

a

अभिनेत्री ने खुद को राज के चुंगल से छुड़ाने की कोशिश की और उन्होंने खुद को बाथरूम में लॉक कर लिया था। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वो काफी डरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

a

Share this story