Disney+Hotstar पर धड़ल्ले से देखी जा रही ये 5 फ़िल्में और सीरीज, अबतक नहीं देखी तो इस वीकेंड कर डाले बिंजवॉच
ओटीटी न्यूज़ डेस्क - लोगों में ओटीटी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसी ठंड में हर कोई घर बैठे फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहता है। अब ऐसे में क्या देखें, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। आज हम आपकी इसी उलझन को दूर करने जा रहे हैं। हम आपके लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की 5 कमाल की फिल्में और वेब सीरीज लेकर आए हैं। ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही हैं। साथ ही इन्हें देखकर आप बोर भी नहीं होंगे। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं?
द लीजेंड ऑफ हनुमान
यह एक भारतीय एनिमेटेड सीरीज है, जिसका निर्देशन जीवन जे कांग और नवीन जॉन ने किया है। हनुमान सीरीज का यह पांचवा सीजन है। इसमें रामायण की कहानी दिखाई गई है। वहीं, अक्टूबर में रिलीज हुई यह सीरीज अभी भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसकी रेटिंग 9.1 है।
सरफिरा
अक्षय कुमार और राधिका मर्चेंट की 'सरफिरा' फिल्म 11 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसे 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर आते ही कमाल कर रही है। आज भी यह डिज्नी की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है।
आवेशम
फहाद फाजिल की 'आवेशम' फिल्म भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसकी रेटिंग 7.8 है। वहीं, आप इस एक्शन कॉमेडी फिल्म को अपने परिवार के साथ घर पर भी देख सकते हैं। फहाद फाजिल के साथ मंसूर अली खान, आशीष विद्यार्थी और साजिन गोपू भी मुख्य भूमिका में हैं।
कमांडर करण सक्सेना
यह एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है। इसे 8 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। वहीं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर यह अभी भी ट्रेंड कर रही है। कास्ट की बात करें तो इसमें गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृथा दुर्गुले मुख्य भूमिका में हैं।
सालार
प्रभास की 'सालार' दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, जनवरी 2025 में भी यह ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। इसमें प्रभास के अलावा श्रीया रेड्डी और श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है।