Pavitra Rishta 2 web series review फैंस को पसंद आ रही मानव और अर्चना की प्रेम कहानी
मनोरंजन न्यूज डेस्क। वेब सीरीज: पवित्र रिश्ता 2
कलाकार: अंकिता लोखंडे, शाहीर शेख, ऊषा नाडकर्णी, सुचिता बांडेकर, अशीमा वरदान, पूजा बमराह, अनंत वी जोसी, रंदीप राय, उमेश दामले, पीयूष राणादे
निर्देशक: नंदिता मेहरा
निर्माता: एकता कपूर
रिलीज प्लेटफार्म: जी5
टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर अक्सर अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी वेब सीरीज पवित्र रिश्ता सीजन 2 आज रिलीज हो चुकी है। बता दें कि एकता कपूर का ये शो आज से 12 साल पहले लॉन्च किया गया था। उस वक्त इसे टीवी शो के तौर पर रिलीज किया गया था जिसमे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस टीवी शो में अंकित और सुशांत की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। अब एकता कपूर ने इसे वेब शो के तौर पर लॉन्च किया है। जिसमे अंकिता लोखंडे, शहीर शेख और उषा नाडकर्णी जैसे कलाकार दिखाई देने वाले हैं। पवित्र रिश्ता 2 वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।
कहानी
अगर हम बात करें वेब सीरीज पवित्र रिश्ता की कहानी की तो इसकी शुरुआत मानव और अर्चना की नई कहानी के साथ होती है। जिसमें अर्चना की सगाई हो चुकी होती है, लेकिन जब मानव की वापसी होती है तो उनकी सगाई भी टूट जाती है। इसके बाद मानव और अर्चना की शादी तय हो जाती है, अर्चना और मानव के घर में शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही होती हैं दोनों शादी के मंडप तक पहुंच जाते हैं इसी बीच दोनों के घरवालों के बीच गलतफहमी की वजह से इनका रिश्ता टूट जाता है। अब ऐसे में इस रिश्ते में आगे क्या होगा क्या होगा, क्या अर्चना और मानव की शादी हो पाएगी? इस सवाल का जवाब वेब सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा।
आपको बता दें कि, पवित्र रिश्ता सीजन 2 में कुल 8 एपिसोड है। इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का किरदार पहले की तरह है। उन्होंने बड़ी संजीदगी के साथ इस किरदार को एक बार फिर से 12 साल बाद निभाया है। वहीं अभिनेता शहीर शेख ने मानव का किरदार काफी अच्छे और सहज अंदाज में निभाया है। ये कहा जा सकता है कि, वो सुशांत सिंह राजपूत को टक्कर तो नहीं दे पाए हैं। लेकिन सुशांत के किरदार से उन्होंने न्याय जरूर किया है।
Ranveer Singh की इस अगली फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड के सिंघम, फैंस के लिए होगा सरप्राइज
इस सीरीज की कमी ये है कि, इसमे किरदार के गहराई पर जोर नहीं दिया। जिन लोगों ने पवित्र रिश्ता शो नहीं देखा है उनके लिए किरदार के बैकग्राउंड को समझना बहुत जरूरी है। ऐसे में इस कहानी में कई ऐसे किरदार से हैं जिनको अच्छे से स्टैब्लिश नहीं किया गया है।