मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि, वो मुस्लिम पुरातन पंथियो के उतने ही विरोधी हैं, जितना वो हिंदू चरमपंथियों के हैं।
जावेद अख्तर ने कहा कि, अपनी इसी मूर्खता के कारण उन्होंने मुसलमानों से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। बात ये है कि बीते दिन बॉलीवुड के लेखक और गीतकार गीतकार जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान बयान दिया था और उन्होंने तालिबान और हिंदू चरमपंथियों के बीच तुलना भी की थी।
Ranveer Singh की इस अगली फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड के सिंघम, फैंस के लिए होगा सरप्राइज
जिसमे उन्होंने कहा था कि, हिंदू दुनिया में सबसे सहिषुण लोग है लेकिन जहां अफगानिस्तान में तालिबान को खुली छूट हासिल है। भारत की धर्मनिरपेक्षता भी संविधान और अदालतों द्वारा संरक्षित है। अपने इसी बयान का बचाव करते हुए अब गीतकार ने दूसरा बयान दिया है।
उन्होंने बयान जारी किया है जिसमें वो कहते हैं कि, वो मुस्लिम पुरातनपंथियो और हिंदूयो के चरमपंथियों के विरुद्ध हैं। बता दें कि जावेद अख्तर अक्सर अपने ऐसे ही बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते है। हालांकि कई बार उनके बयान की वजह से विवाद भी हो चुका है। वहीं कुछ लोग उनके बयान का स्पोर्ट भी करते हुए दिखाई देते हैं।