Samachar Nama
×

Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का हुआ एक्सीडेंट सामने आया वीडियो

n

बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। प्रियंका चोपड़ा को लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती हैं। बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लेकर मई के महीने में एक खबर सामने आई थी जिसने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का मई के महीने में एक्सीडेंट हो गया था। जिसमे उनके गंभीर चोट भी आई थी। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमे उनके एक्सीडेंट के बारे में बताया गया है।

 
 
 

n

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस अपने भाई के साथ नजर आ रहे है। निक जोनस को स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल ले जाया जाता है। एक्सीडेंट के दौरान उनको कई चोट भी आई थी। वो राइडिंग के दौरान एक्सीडेंट हुआ था। जिसमे उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ चुका है। जिसमे उनको काफी चोट भी आई है।

n

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस वक्त निक जोनस का एक्सीडेंट हुआ था उस वक्त प्रियंका चोपड़ा अपने पति के पास नहीं थी। एक्सीडेंट के दौरान निक जोनस की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। हालांकि अब फिलहाल वो ठीक है और अच्छा महसूस कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी प्रपोजल एनिवर्सरी मनाई है।

n

इस दौरान दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक दूसरे को विश किया था। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जिसमे मैक्ट्रिस 4 और टैक्टस फॉर यू जैसी फिल्में शामिल हैं।

n

Share this story