Samachar Nama
×

Navya Naveli Nanda: इंडियन आइडल 12 कंटेस्टेंट सवाई भाट को नव्या नवेली नंदा ने दिया खूबसूरत तोहफा 

a

जयपुर, मनोरंजन डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस टीवी शो का जल्द ही फिनाले होने वाला है। टीवी शो में हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ जैसे सिंगर बतौर जज नजर आ रहे है। हालांकि नेहा कक्कड़ फिनाले में नहीं दिखाई देने वाली है। टीवी शो इंडियन आइडल में सबसे चहेते सिंगर के अगर हम बात करें तो वो सवाई भाट है। हालांकि अब वो इस शो से बाहर हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सवाई भाट की पापुलैरिटी में जरा भी कमी नहीं आई है।

a

हाल ही में सवाई भट्ट का पहला गाना रिलीज किया गया था। जिसके बोल हैं सांसे। इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इसको जब तक ढेर सारे व्यूज़ भी मिल चुके है। बता दें कि सवाई भट्ट की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब इसी बीच सवाई भाट की फैन फॉलोइंग में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का नाम भी शामिल हो गया है। नव्या नवेली नंदा कई खास मौके पर सवाई भाट के लिए समर्थन भी जता चुकी है।

a

अब इसी बीच नव्या नवेली नंदा ने सवाई भट्ट को एक खास तोहफा भी दिया है। जो इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। दरअसल बात ये है कि हाल ही में नव्य नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर की थी। इस पर कमेंट करते हुए सवाई भाट ने लिखा कि, नमस्ते मैम। सवाई भाट के इस कमेंट पर नव्या नवेली नंदा ने भी हाथ जोड़ते हुए जोड़ने वाली इमोजी बनाई।

a

इस कमेंट को आप यहां पर देख सकते हैं। वहीं एक अगले यूज़र ने नव्या से पूछा कि, आप फिल्मों में क्यों नहीं ट्राई करती है। तो इस पर उन्होंने बड़ा ही अच्छा जवाब दिया है। नव्या ने लिखा कि, महिलाएं बिजनेस में अच्छा कर सकती हैं। 

a

Milind Soman: विकीपीडिया पेज पर खुद से जुड़ी इस गलती को देखकर मिलिंद सोमन हुए हैरान

Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते नहीं है अच्छे

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म घोस्ट स्टोरीज के खिलाफ केस दर्ज, क्या है पूरा मामला

Share this story