Samachar Nama
×

Milind Soman: विकीपीडिया पेज पर खुद से जुड़ी इस गलती को देखकर मिलिंद सोमन हुए हैरान

m

जयपुर मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और मॉडल कहे जाने वाले मिलिंद सोमन अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर मिलिंद सोमन काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जिसको उनके चाहने वाले भी पसंद करते हैं। मिलिंद सोमन की ज्यादातर तस्वीरें फिटनेस फ्रीक होती है। जिसमें वो वर्कआउट और योगा करते हुए दिखाई देते हैं। अब इसी बीच मिलिंद सोमन के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से वो नाराज हो गए हैं और इस बात की जानकारी मिलिंद सोमन ने अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है।

a

दरअसल बात ये है कि, सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाले मिलिंद सोमन ने अपने विकीपीडिया पेज पर कई गलतियां देखी है। जिसके बाद उनसे रहा नहीं गया तो उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मिलिंद सोमन के विकीपीडिया पेज उनके जन्मदिन की एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग तारीख लिखी थी। यहां पर सबसे ज्यादा मजेदार बात ये है कि इसमें 1 तारीख पिछले साल की बताई गई। जब मिलिंद सोमन की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा कि, क्या किसी ने विकिपीडिया हैक कर लिया है?

a

मिलिंद सोमन  ने कहा कि, मैं पिछले साल दो अलग अलग दिन पैदा हुआ। इस पोस्ट में अभिनेता का दो जन्मदिन बताया गया है। जिसमें एक 4 नवंबर 2020 और 28 जुलाई 2020 दिखाया गया है। हालांकि अब पेज पर सुधार कर दिया गया है। मिलिंद सोमन किए गए इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते है।

Milind Soman: विकीपीडिया पेज पर खुद से जुड़ी इस गलती को देखकर मिलिंद सोमन हुए हैरान

Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते नहीं है अच्छे

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म घोस्ट स्टोरीज के खिलाफ केस दर्ज, क्या है पूरा मामला

 

a

इसके अलावा उन्होंने एक और गलती पर सर्किल करते हुए लिखा कि, हां मैं न्यूड दौड़ा और वो तस्वीरे मेरे इंस्टाग्राम पर पेज पर है भी। लेकिन केस दर्ज? विकीपीडिया पेज पर लिखा है कि अभिनेता गोवा बीच पर न्यूड दौड़ लगाने की वजह से मिलिंद सोमन के खिलाफ आईपीसी की धारा और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

a

Share this story

Tags