Sonu Sood के घर पर आयकर विभाग का छापा, 6 जगहों पर सर्वे करने का दावा
मनोरंजन न्यूज डेस्क। कोरोना काल में लोगों की मदद मसीहा बने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अभिनेता सोनू सूद के घर पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। अभिनेता के मुंबई स्थित घर पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, सोनू सूद के घर का सर्वे किया गया है, आईटी विभाग मुंबई में स्थित अभिनेता सोनू सूद के 6 परिसर में सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुसार उसके सभी परिसर छापेमारी की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना काल में अभिनेता सोनू सूद ने देश के ना जाने कितने लोगों की अलग-अलग तरह से मदद की है। उन्होंने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को उनके घर और गांव पहुंचाया था।
Ranveer Singh की इस अगली फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड के सिंघम, फैंस के लिए होगा सरप्राइज
इसके अलावा आर्थिक मदद भी की थी, अब अभिनेता सोनू सूद आईटी विभाग के निशाने पर आ गए है। जिसकी वजह से उनके घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ गया है। खैर आगे इस मामले में क्या होता है ये आने वाले वक्त में पता चल जाएगा।
कुछ समय पहले सोनू सूद दिल्ली सरकार के द्वारा स्कूली बच्चों के लिए शुरू किए मेंटरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस दौरान चर्चा थी कि सोनू सूद आम आदमी पार्टी से जुड़ सकते हैं। हालांकि खुद अभिनेता ने सभी कयासों को खारिज कर दिया था।