Grammy Awards में इस हसीना को न्यूड ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देख ऑर्गेनाइजर के उड़े होश, सोशल मीडिया पर मचा बड़ा बवाल

हॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - साल 2025 का ग्रैमी अवॉर्ड्स अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हो रहा है। इस बार रेड कार्पेट पर कई बड़े सिंगर और हॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आए। इस मौके पर जहां सिंगर और ऐक्टर्स अपने फैशन स्टाइल से आकर्षण का केंद्र बने, वहीं बियांका ने अपनी ड्रेस से सबको चौंका दिया। क्या है पूरा मामला, आइए आपको बताते हैं।
न्यूड ड्रेस ने चौंकाया
रेड कार्पेट पर मशहूर हॉलीवुड रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसोरी की एंट्री ने सबको चौंका दिया। अपने फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली बियांका को देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गईं। ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी ने सबको चौंका दिया। दरअसल बियांका ने लॉन्ग कोट पहना हुआ था, लेकिन जैसे ही उन्होंने कोट उतारा, कुछ ऐसा सामने आया जिसे देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गईं। बियांका ने ट्रांसपेरेंट कपड़े पहने हुए थे, जिससे उनका पूरा शरीर दिख रहा था। इस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और उनकी तस्वीरें हर जगह वायरल हो गईं।
बियांका ने न्यूड ड्रेस में पोज दिए
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बियांका के इस अंदाज पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे साहसिक कदम मानते हुए बियांका की तारीफ की तो कई लोगों ने इसे बेहद विवादित और अनुचित बताया। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना था कि बियांका ने स्किन कलर के कपड़े पहने थे, जो उनके लुक को थोड़ा ढक रहे थे।
सोशल मीडिया पर खड़ा हुआ विवाद
इस पूरी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रैमी अवॉर्ड्स के आयोजकों ने कान्ये वेस्ट और बियांका को आमंत्रित नहीं किया था। यह जोड़ा बिना किसी आमंत्रण के ही अवॉर्ड फंक्शन में पहुंच गया, साथ में कुछ अन्य लोग भी थे। बियांका की रेड कार्पेट पर एंट्री के बाद सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें और कान्ये को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस घटना ने एक बार फिर कान्ये वेस्ट को विवादों में घसीट लिया, जो पहले भी कई बार अपने बयानों और हरकतों की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं।
2022 में दोनों ने की शादी
गौरतलब है कि कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसोरी ने साल 2022 में शादी की थी और तब से दोनों अपने अलग-अलग कारणों से चर्चा में हैं। बियांका की इस हरकत ने सोशल मीडिया और मीडिया में नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके इस लुक के बाद से लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनकी शादी और फैशन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।