Samachar Nama
×

रामचरण ने बुमराह को फुटबॉलर समझने की गलती पर माफी मांगी, कहा- 'मैं नाम याद रखने में बेहद कमजोर हूं'

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करने वाले अभिनेता रामचरण ने भारतीय तेज गेंदबाजी के दिग्गज जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी है क्योंकि अभिनेता ने गलती से उन्हें फुटबॉलर समझ लिया था।
रामचरण ने बुमराह को फुटबॉलर समझने की गलती पर माफी मांगी, कहा- 'मैं नाम याद रखने में बेहद कमजोर हूं'

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करने वाले अभिनेता रामचरण ने भारतीय तेज गेंदबाजी के दिग्गज जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी है क्योंकि अभिनेता ने गलती से उन्हें फुटबॉलर समझ लिया था।

रविवार को अभिनेता रामचरण ने अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए कहा कि वह “कभी-कभी नाम भूल जाते हैं” और यह एक “सच्ची मानवीय गलती” थी।

उन्होंने लिखा, “उफ़… मैं सच में कभी-कभी नाम याद रखने में बहुत कमजोर हूं। इस गड़बड़ी के लिए बुमराह से माफी चाहता हूं। उत्साह और भीड़भाड़ के बीच यह एक मानवीय भूल थी। मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। आप लगातार बल्लेबाज़ों को दबाव में रखकर हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।”

इससे पहले, एक कार्यक्रम के दौरान जब रामचरण से भारतीय क्रिकेटरों पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, “सचिन-लंबा और दिग्गज सफर। एमएसडी-शांत और कूल। रोहित शर्मा- हर कोई उन्हें अपना मानता है। विराट कोहली-आग। जसप्रीत बुमराह- मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आपने इसे और आगे बढ़ाया है। लव यू सर।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म पेड्डी की रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, दिव्येंदु, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और विजय सेतुपति भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पेड्डी इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक मानी जा रही है। इसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और इसे वद्धि सिनेमा और मिथरी मूवी मेकर्स का समर्थन प्राप्त है।

फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने अपने बैनर वृद्धि सिनेमा के तहत मिथरी मूवी मेकर्स के सहयोग से किया है। उत्तर भारत में पेड्डी को जियो स्टूडियोज रिलीज करेगा। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा जबकि इसकी वैश्विक सिनेमाघर रिलीज़ 4 जून 2026 को तय की गई है।

--आईएएनएस

पीएम

Share this story

Tags