Samachar Nama
×

सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी जल्द के KL Rahul से रचाने जा रही शादी, आ रही ऐसी खबरें

KL Rahul athiya shetty 111

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि आथिया शेट्टी की शादी को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही है। आथिया शेट्टी और मशहूर क्रिकेटर के एल राहुल पिछले काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और इन दोनों के रिश्ते को लेकर अक्सर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। कुछ दिनों पहले जानकारी सामने आई थी कि आथिया शेट्टी और के एल राहुल एक दूसरे के साथ जल्दी शादी रचाने वाले हैं।

Shah Rukh Khan की 250 करोड़ी फिल्म डंकी को लेकर आई डीटेल, खुद अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
 

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: सुनील शेट्टी ने एक बार फिर दिया शादी को लेकर अपडेट, कहा जल्दी होगी राहुल आथिया की शादी

इसके लिए क्रिकेटर ने बीसीसीआई से पर्सनल छुट्टियां भी ले ली है। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद आथिया शेट्टी और के एल राहुल के चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं और लोग लगातार सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई दे रहे है। एक यूजर ने टि्वटर पर कमेंट करते हुए लिखा कि, के एल राहुल ने जनवरी 2023 में छुट्टी ले ली है क्योंकि वो आथिया के साथ शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसके साथ ही यूज़र ने दोनों को शादी की बधाई भी दी है।

अस्पताल से Jubin Nautiyal ने शेयर की तस्वीर, बताया अपनी तबीयत का हाल

सर्कस के बाद Rohit Shetty की गोलमाल 5 में नजर आ सकते हैं Ranveer Singh, खुद डायरेक्टर ने किया खुलासा

बता दें कि बीते दिनों खबरें सामने आई थी कि आथिया शेट्टी और के एल राहुल जनवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। दोनों खंडाला स्थित अपने बंगले में शादी करेंगे और शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है। जिसके लिए के एल राहुल ने छुट्टी भी ले ली है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है लेकिन दोनों की शादी को लेकर उनके चाहने वाले जरूर उत्साहित हैं।

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: सुनील शेट्टी ने एक बार फिर दिया शादी को लेकर अपडेट, कहा जल्दी होगी राहुल आथिया की शादी

Share this story