Samachar Nama
×

Ram Setu teaser Akshay Kumar की फिल्म रामसेतु का धमाकेदार टीजर रिलीज, देखकर फैंस हुए उत्साहित

Amazon Prime Video becomes co-producer of Akshay Kumar starrer ‘Ram Setu’

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म रामसेतु है। जिसका पहला पोस्टर मेकर ने काफी समय पहले ही शेयर कर दिया था। अब इसी बीच में अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। दरअसल बात यह है कि, अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु के मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया है और इसी के साथ फिल्म का टीजर भी रिलीज किया है।

Akshay Kumar: कोविड 19 की चपेट में आए अक्षय और सचिन तेंदुलकर जैसे सेलेब्स को भर्ती होने की जरूरत नहीं, मंत्री असलम शेख

फिल्म के टीचर में रामसेतु से जुड़ी कई दिलचस्प झलकियां और जानकारी सामने आई है। जिससे फिल्म के बारे में काफी हद तक जानकारी मिल रही है। रामसेतु फिल्म के टीजर को महज कुछ समय पहले ही फ़िल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।


 


जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार के अलावा जैकलिन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा की भी झलक देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि, महज कुछ समय पहले रिलीज हुए फिल्म के इस टीजर को लोगों की तरफ से बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म के इस टीजर को देखने के बाद लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

Akshay Kumar Birthday Special : अपने फैंस को अक्षय ने दिया ये खास तोहफ़ा, नया लुक आया सामने

जिसे देखकर यह जाहिर हो रहा है कि, लोग इसे पसंद कर रहे हैं। अगर हम बात करें फिल्म रामसेतु की तो इसी 25 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे अक्षय कुमार के अलावा नुशरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आएंगे। इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने साइन की एक और फिल्म, मिशन मंगल डायरेक्टर के साथ फिर करेंगे काम

Share this story