Samachar Nama
×

पाक के खिलाफ मैच में जीरो पर आउट होने से KL Rahul की गर्लफ्रेंड Athiya Shetty पर भड़के फैंस, जमकर किया ट्रोल

वर्ल्ड कप से पहले Athiya Shetty के साथ सात फेरे लेने की तैयारी मे केएल राहुल, शादी को लेकर कर रहे है खास प्लानिंग

मनोरंजन न्यूज डेस्क। रविवार को एशिया कप 2022 में भारत पाकिस्तान मैच में जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला। भारत की टीम ने पाकिस्तान की टीम को करारी मात दी। पाकिस्तान ने सारे विकेट गंवाकर 20 ओवर में 147 रन बनाए। जिसका जवाब भारतीय टीम में शानदार तरीके से दिया। हालांकि शुरूआत में भारतीय टीम की अच्छी नहीं रही। केएल राहुल बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए थे।

KL Rahul athiya shetty 111

जिसकी वजह से फैंस काफी गुस्सा है। केएल राहुल को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। कई लोगों के गुस्से का शिकार केएल राहुल नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी हुई। केएल राहुल के जीरो पर आउट होने से फैंस काफी गुस्से में है और सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। आथिया शेट्टी को लेकर कई तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

 

Athiya Shetty ने सोशल मीडिया पर शेयर की सन-किस्ड फोटो, KL Rahul ने दिया ये रिएक्शन

कुछ लोग तो इतने ज्यादा नाराज नजर आए कि, इस कपल की शादी को लेकर भी उल्टा सीधा बोलने लगे। सोशल मीडिया पर केएल राहुल और आथिया शेट्टी को लेकर अलग-अलग तरह के मीम्स वायरल हो रहा है। जिसे आप खुद यहां पर देख सकते हैं।


आपको बता दें कि, अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। हालांकि ये दोनों जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं। ऐसा खबरों में कहा जा रहा है। लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर दोनों की शादी को लेकर उनके परिवार के तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

 

IPL 2022: क्या साउथ इंडियन अंदाज में होगी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान KL Rahul और Athiya Shetty की शादी?

Share this story