अचानक Sonu Nigam को क्यों सती खुद की और परिवार की की सुरक्षा की चिंता ? सिंगर का पोस्ट देखकर फैंस भी डरे

गॉसिप न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का नाम इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में अपने एक शो के दौरान सोनू निगम दर्द से कराहते नजर आए। उनकी हालत देखकर फैंस भी परेशान हो गए। इसके बाद सिंगर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का मौका भी मिला। इस दौरान सोनू निगम ने परफॉर्म भी किया। वहीं, अब सोनू निगम का ऐसा पोस्ट सामने आया है, जिसे देखकर फैंस भी घबरा सकते हैं।
सोनू निगम को अपनी जान की चिंता
सिंगर सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर सरकार और कानून पर सवाल उठाए हैं। सिंगर को अब अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि बात सोनू निगम की सुरक्षा पर आ गई? सिंगर ने अपनी पोस्ट में इसका जवाब भी दिया है। दरअसल, सोनू निगम ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। यह एक्स हैंडल का स्क्रीनशॉट है, जिसमें सोनू निगम राष्ट्रपति के साथ नजर आ रहे हैं।
सोनू निगम को अपने परिवार की चिंता क्यों?
यह अकाउंट सोनू निगम के नाम से बना है और इस पर ब्लू टिक भी दिख रहा है। यूजर का नाम सोनू निगम सिंह है। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए सोनू निगम ने लिखा, 'क्या यह भ्रामक नहीं है? लोग क्यों नहीं मानेंगे कि यह वाकई मैं ही हूं?' इसके साथ ही सिंगर ने कैप्शन में कुछ ऐसा कहा जो उनकी चिंता को जाहिर कर रहा है। सोनू ने लिखा, 'मैं ट्विटर या एक्स पर नहीं हूं। क्या आप सोच सकते हैं कि इस सोनू निगम सिंह का एक भी विवादित पोस्ट मेरी या मेरे परिवार की जान को खतरे में डाल सकता है?'
सोनू निगम ने प्रेस, प्रशासन, सरकार और कानून पर उठाए सवाल
गायक ने आगे कहा, 'क्या आप सोच सकते हैं कि यह आदमी मेरे नाम और विश्वसनीयता के साथ किस हद तक खेल रहा है? यह हमारी गलती नहीं है और प्रेस, प्रशासन, सरकार, कानून, जिन्हें इस बारे में पता है, सब चुप हैं। कुछ होने का इंतजार कर रहे हैं और फिर संवेदना व्यक्त करेंगे। शुक्रिया।' आपको बता दें, सोनू निगम 7 साल पहले ट्विटर छोड़ चुके हैं। अब यह शख्स सिंगर के नाम पर कुछ राजनीतिक ट्वीट कर रहा है जो उसके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।