Samachar Nama
×

Heart Attack नहीं इस वजह से Tiku Talsania को अस्पताल में किया गया भर्ती, एक्टर की वाइफ ने किया बड़ा खुलासा 

Heart Attack नहीं इस वजह से Tiku Talsania को अस्पताल में किया गया भर्ती, एक्टर की वाइफ ने किया बड़ा खुलासा 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी दीप्ति तलसानिया का पहला बयान सामने आया है। दरअसल, शनिवार सुबह खबर सामने आई थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब जानकारी सामने आई है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है।

,
इस बारे में उनकी पत्नी दीप्ति ने बताया है। एनडीटीवी से बात करते हुए दीप्ति ने कहा, "उन्हें हार्ट अटैक नहीं, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। वह रात करीब 8 बजे फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।" उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

,
250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
इस खबर ने उनके तमाम फैंस को चिंता में डाल दिया है। फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया है। टीकू तलसानिया को ज्यादातर कॉमेडी रोल में ही देखा गया है। वह जब भी पर्दे पर आए हैं, लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।टीकू तलसानिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में टीवी सीरियल 'ये जो है जिंदगी' से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1986 में 'प्यार के दो पल' से फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान समेत कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है।

,
टीकू तलसानिया की फिल्में
टीकू तलसानिया आमिर-सलमान की अंदाज अपना अपना, इश्क, ढोल, कितने दूर कितने पास, धमाल जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था। यह फिल्म पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी।

Share this story

Tags