चमचमाते करियर के बीच Kartik Aaryan ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 10 साल बाद एक्टर को मिली ये खास डिग्री
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। एक्टर की जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो वो सुपरहिट हो जाती है। एक्टर को आखिरी बार फिल्म भूल भुलैया 3 में देखा गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर बनने से पहले कार्तिक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। हालांकि एक्टर बनने की चाहत उन्हें बॉलीवुड ले आई। इसी बीच अब 10 साल बाद कार्तिक अपने कॉलेज पहुंचे, जहां उन्हें इंजीनियरिंग की डिग्री दी गई। एक्टर ने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
कार्तिक आर्यन को मिली डिग्री
कार्तिक आर्यन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से की थी। इससे पहले वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। हालांकि कॉलेज के दिनों में एक्टर कई फिल्मों के ऑडिशन देने जाते थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की, लेकिन अब 10 साल बाद एक्टर डिग्री लेने कॉलेज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एक्टर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वो अपने नाम वाली कॉलेज जैकेट पहने नजर आए। उन्होंने अपने टीचर्स के बारे में भी बात की। इस दौरान एक्टर स्टेज पर स्टूडेंट्स के साथ डांस करते भी नजर आए।
एक्टर के फैंस हुए भावुक
वीडियो में एक्टर ने कॉलेज की कई झलकियां दिखाईं। कैसे उनके फैंस एक्टर को देखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। एक्टर ने अपनी डिग्री की झलक भी दिखाई। वहीं जब कार्तिक कॉलेज से बाहर निकले तो उनकी फैन काफी भावुक हो गई और रोने लगी, फिर एक्टर ने उसे गले लगाया और साथ में फोटो खिंचवाई। वहीं एक्टर को उनके फैंस ने ढेर सारे गिफ्ट दिए, जिनमें से एक उनकी धागे से बनी फोटो भी थी, जो एक्टर को काफी पसंद आई। आपको बता दें, कार्तिक ने कहा कि दीक्षांत समारोह में पहुंचना और सभी का प्यार देखना उनके लिए काफी अच्छा रहा। उन्हें ऐसा लगा जैसे वो घर आ गए हों।