Samachar Nama
×

'सिर पर गिरा कांच, हाथ से निकला खून...' Arjun Rampal के साथ हुआ भयानक हादसा, जाने कैसी हुई अभिनेता की ऐसी हालत ?

'सिर पर गिरा कांच, हाथ से निकला खून...' Arjun Rampal के साथ हुआ भयानक हादसा, जाने कैसी हुई अभिनेता की ऐसी हालत ?

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक इवेंट के दौरान घायल हो गए हैं। उनके हाथ पर कट लग गया है, जिसके बाद अब उनके फैंस काफी परेशान हैं। दरअसल अर्जुन रामपाल एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने बेहद स्टाइलिश अंदाज में शीशा तोड़कर एंट्री की। इस दौरान अर्जुन रामपाल हादसे का शिकार हो गए और उनके सिर पर कांच गिर गया। क्या था पूरा मामला, आइए आपको बताते हैं।

.
हादसे का शिकार हुए अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने सोमवार को एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान अर्जुन रामपाल की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया। जिस तरह से अर्जुन ने इवेंट में एंट्री की, उसे लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। इवेंट में मौजूद लोग भी अर्जुन की एंट्री देखकर चौंक गए। दरअसल अर्जुन ने शीशा तोड़कर एंट्री की लेकिन इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।

.
अर्जुन के सिर पर गिरा कांच
अर्जुन राम पाल के सिर पर कांच गिर गया, जिसके बाद उनके सिर पर मामूली चोट आई। हालांकि कांच अर्जुन के हाथ पर भी लगा और खून निकलने लगा। वीडियो में अर्जुन के हाथ पर लगे कट को साफ देखा जा सकता है। इवेंट में अर्जुन ने कोई खास रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन अब अर्जुन के फैंस जरूर इसे लेकर काफी चिंतित हैं। उनके फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें कुछ न हो और मामूली चोट जल्द ठीक हो जाए।


अर्जुन के लिए चिंतित हैं फैंस
जब इवेंट के दौरान अर्जुन के साथ ये हादसा हुआ तो वो इसे लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए। इसके बाद भी अर्जुन ने पहले की तरह ही इवेंट में हिस्सा लिया। अब अर्जुन की चोट को लेकर उनके फैंस चिंतित हो रहे हैं। इंस्टैंट बॉलीवुड द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए।

Share this story

Tags