Samachar Nama
×

Aishwarya Rai से पहले ये दो हसीनाएं बनने वाली थी बच्चन परिवार की बहु, नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश 

Aishwarya Rai से पहले ये दो हसीनाएं बनने वाली थी बच्चन परिवार की बहु, नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। हालांकि, इस जोड़ी को साथ देखकर लोग अवाक रह गए थे। अभिषेक 5 फरवरी को अपना 49वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।

ऐसे में आज हम आपको एक्टर के अफेयर से जुड़े किस्सों के बारे में बताएंगे। क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या राय से पहले अभिषेक की दुल्हनिया कोई और बनने वाली थी। लेकिन फिर अचानक उनका रिश्ता टूट गया। साथ ही हम यह भी बताएंगे कि उन्होंने ऐश्वर्या को कैसे प्रपोज किया।

.
इन हसीनाओं से टूटा अभिषेक का रिश्ता
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक दूसरे के प्यार में पागल थे। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, वहीं एक बार जया बच्चन ने एक इवेंट में करिश्मा को अपनी बहू के तौर पर भी पेश किया था। लेकिन फिर अचानक उनकी शादी टूट गई। कहा जाता है कि पारिवारिक कारणों से यह रिश्ता टूटा था। इसके बाद अभिषेक बच्चन का नाम रानी मुखर्जी से जुड़ा। लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जया बच्चन रानी मुखर्जी को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहती थीं।

.
अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या ने पहली बार फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम से' में साथ काम किया था। हालांकि, तब उनके बीच ऐसा कुछ नहीं था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद एक्टर ने ऐश्वर्या को प्रपोज करने का फैसला किया। अभिषेक ने एक होटल की बालकनी में ऐश को प्रपोज किया। फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के तुरंत बाद अभिषेक ने होटल के कमरे की बालकनी में खड़े होकर एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया। एक्टर ने खुद ओपरा विनफ्रे के शो में इस बात का खुलासा किया।

Share this story

Tags