Samachar Nama
×

Vikram Gokhale Dies: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोविल का 77 साल की उम्र में हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

vikram

मनोरंजन न्यूज डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर रही है, टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले अब हमारे बीच नहीं रहे, उनका निधन हो गया है। आपको बता दें कि अभिनेता विक्रम गोखले पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें 15 दिनों से पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा था, जिंदगी और मौत के बीच लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अब आखिरकार अभिनेता विक्रम गोखले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

vikram

उनका निधन पुणे के एक अस्पताल में 77 साल की उम्र में हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही टीवी और सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का निधन हो गया था। उनके निधन के गम से बॉलीवुड उबर भी नहीं पाया था कि, अब इससे पहले विक्रम गोखले के निधन की बुरी खबर आई। विक्रम गोखले के निधन की खबर सुनकर एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और उनके चाहने वालों को बड़ा सदमा लगा है। विक्रम गोखले को कुछ दिनों पहले ही पूणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी जिसके बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। विक्रम गोखले को मल्टीपल ऑर्गन फैलियर की शिकायत थी।

vikram

विक्रम गोखले ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में और बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। जिसमे मिशन मंगल, हिचकी, तुम बिन, हैरान, हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्में शामिल है। बता दें कि, विक्रम गोखले के निधन की खबरें कुछ दिनों पहले ही ही उड़ गए उड़ी थी, ऐसे में बाद में उनके परिवार ने साफ किया कि वह जिंदा है। हालांकि अब उनका निधन हो चुका है। निधन के बाद बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा।

vikram

Share this story