मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने है। इस बात की जानकारी खुद आलिया भट्ट अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए थी। माता-पिता बनने के बाद से लगातार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को फिल्म इंडस्ट्री से बधाइयां मिल रही और कई लोग उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम उन्होंने राहा कपूर रखा है, नाम जानने के बाद अब लोग रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी की तस्वीर देखने के लिए उतावले है।
कुछ समय पहले खबरें आ रही थी कि आलिया और रणबीर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह नो फोटो पॉलिसी अपना सकते, लेकिन अब आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया ने ऐसी कोई पॉलिसी नहीं अपनाई है। वह जल्द ही अपनी बेटी राहा कपूर की तस्वीर चाहने वालों के साथ शेयर करेंगे। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द अपनी बेटी की शक्ल दिखाएंगे।
Ayushmann Khurrana के घर मन्नत के बाहर पहुंचे आयुष्मान खुराना, देखकर मांगी मन्नत
ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों और जल्द ही अपनी बेटी के साथ एक मिनी वेकेशन पर जाएंगे, 6 महीनों तक दोनों अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखेंगे। लेकिन इसके बाद वह अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जरूर शेयर करेंगे। अगर हम बात करें अभिनेत्री आलिया भट्ट की तो इन दिनों उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले रखा और मदरहुड को एंजॉय कर रही है। बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल 14 अप्रैल को शादी की थी और 6 नवंबर को दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं।