रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे का पोस्टर रिलीज होते ही फैंस ने किया कुछ ऐसा आग बबूला हुए मेगास्टार
मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार अभिनेता रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अन्नाथे को लेकर सुर्खियों में बने है। बता दें कि बीते दिन ही उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज किया गया था। जिसमे अभिनेता रजनीकांत के अंदाज को देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। फिल्म से अभिनेता का पहला लुक जारी होने के बाद फैंस इतने ज्यादा उतावले हो गए हैं कि, कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।
दरअसल बात ये है कि खुद को रजनीकांत का फैन बताने वाले ग्रुप ने फिल्म अन्नाथे का पोस्टर रिलीज होते ही बकरे की बलि चढ़ा दी, बकरे की बलि देने के बाद लोगों ने उसके खून से रजनीकांत के पोस्टर पर अभिषेक किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Superstar #Rajinikanth fans sacrificed goat & offered blood abishekam to #Annaatthe first look poster.#AnnaattheFirstLook pic.twitter.com/47wNswxmLu
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) September 12, 2021
Ranveer Singh की इस अगली फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड के सिंघम, फैंस के लिए होगा सरप्राइज
अभिनेता और मेगास्टार रजनीकांत के फैन की हरकत देखकर कुछ लोग भड़क गए। उनका कहना है कि अभिनेता रजनीकांत को भगवान का दर्जा देना तो ठीक है, पर उनके नाम पर किसी जीव की हत्या करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसी बीच अभिनेता रजनीकांत ने भी अपने फैंस की कड़ी निंदा की है और उनकी हरकतों को बेहूदा बताया है।
बता दें कि अभिनेता रजनीकांत की फिल्मों के पोस्टर पर फैंस दूध चढ़ाते हैं। हालांकि इस पर कई बार अभिनेता नाराजगी जता चुके हैं। उनका कहना है कि लोगों को अपना प्यार जताने के लिए इस तरह की बेतुकी हरकते करने की जरूरत नहीं है।