Samachar Nama
×

अक्षरा सिंह के बाद इस भोजपुरी अभिनेत्री ने किया बॉलीवुड को लेकर हैरान करने वाला खुलासा

a

मनोरंजन न्यूज डेस्क। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह को कुछ दिनों पहले आपने मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में देखा था। उनके खेल को कुछ लोग पसंद कर रहे थे लेकिन उनकी किस्मत ज्यादा अच्छी नहीं थी, कुछ एपिसोड में नजर आने के बाद अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी से बाहर हो गई थी। अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर से कुछ समय पहले ही बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने कई बार इस बात का खुलासा किया है कि भोजपुरी एक्टर्स को कई बार भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

a

इतना ही नहीं उन्हें कई बार नीची नजरों से भी देखा जाता है। हालांकि अब अक्षरा सिंह के इन आरोपों के बाद अभिनेत्री रानी चटर्जी ने आवाज उठाई है। हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान रानी चटर्जी ने कहा कि, करियर के शुरुआती दौर में उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा था। एक घटना को याद करते हुए अभिनेत्री रानी चटर्जी ने खुलासा किया कि, एक बार वो बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर के पास उनके ऑफिस में हिंदी फिल्म में काम को लेकर गई थी।

a

सड़क किनारे Tiger Shroff ने किया कुछ ऐसा देखकर हैरान हुए लोग, देखें वायरल वीडियो

Shahrukh Khan को सता रहा Akshay और Ajay से पिछड़ने का डर, Karan Johar ने भी लिए मजे

Mahima Chaudhary Birthday जब एक हादसे ने बदल दी शाहरूख खान की फिल्म परदेस की अभिनेत्री की पूरी दुनिया

उस दौरान अभिनेत्री के साथ डायरेक्टर ने अपने ऑफिस में बदसलूकी करने की कोशिश की थी। अभिनेत्री रानी चटर्जी ने कहा कि, वो एक भोजपुरी एक्ट्रेस है, इसलिए डायरेक्टर ने सोचा कि वो सब चीजों में काफी फ्रैंक होगी। रानी चटर्जी ने कहा कि मैंने तुरंत उसकी हरकतों पर आवाज उठाया और ऑफिस के बाहर आ गई।

a

अगर हम बात करें अभिनेत्री रानी चटर्जी की तो वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने कोई कई हिट फिल्मों में काम किया और वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। वो अपने दम पर फिल्में हिट कराती है। 

a

Share this story

Tags