Samachar Nama
×

Athiya Shetty और KL Rahul की शादी की खबरों पर Sunil Shetty ने तोड़ी चुप्पी

वर्ल्ड कप से पहले Athiya Shetty के साथ सात फेरे लेने की तैयारी मे केएल राहुल, शादी को लेकर कर रहे है खास प्लानिंग

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि आथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी के एल राहुल को डेट कर रही हैं। इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर पिछले काफी समय से अलग अलग तरह की खबरें सामने आती रहती है। बीते दिनों कहा जा रहा था कि, के एल राहुल और आथिया शेट्टी एक दूसरे के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं और इन दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है।

KL Rahul athiya shetty 111

हालांकि आथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि, वो शादी नहीं कर रही है। अब ऐसे में बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है कि राहुल और आथिया दोनों शादी के अलावा दोनों ही अपने अपने काम में बिजी हैं।

KL Rahul athiya shetty 111

उन्होंने कहा कि, उनके क्रिकेटर बॉयफ्रेंड के कई दौरे हैं और शादी 1 दिन में नहीं हो सकती इसलिए शादी के लिए खाली समय चाहिए और यह सभी चीजें 1 दिन में नहीं हो सकती। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि, जो मैच चल रहे हैं उनके बीच केवल 2 दिन का ब्रेक है और इन दोनों में शादी तो बिल्कुल नहीं हो सकती। सुनील ने बताया कि, जब दोनों राजी होंगे तो शादी हो जाएगंे।

7 महीने बाद एक साथ नजर आए Aishwaryaa Rajinikanth और Dhanush, ये है बड़ा कारण

KL Rahul athiya shetty 111

के एल राहुल का शेड्यूल काफी बिजी है, वह एशिया कप, वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीकी दौरा और ऑस्ट्रेलिया दौरे में बिजी है। शादी तभी होगी जब बच्चों को छुट्टी मिलेगी। यह एक दिन में नहीं हो सकता। आपको बता दें कि आथिया शेट्टी ने के एल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप को अपने भाई अभिनेता आहन की डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान ही पक्की मुहर लगा दी थी। जिसके बाद से दोनों के चाहने वाले आप उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

पति आदित्य धर के साथ देव भूमि हिमाचल प्रदेश में नैना देवी मंदिर में पूजा करती नजर आई Yami Gautam, देखें तस्वीरें

KL Rahul athiya shetty 111

Vikram Vedha के टीजर लाॅन्च इवेंट में नर्वस दिखे Hrithik Roshan, देखें तस्वीरें

Share this story