
मनोरंजन न्यूज डेस्क। रणवीर सिंह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और मस्त अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं। जो अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की चर्चित फिल्म जयेशभाई जोरदार बीते दिन यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी और इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दे पा रही है। हालांकि अब इसी बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने ट्रोल्स के बारे में बात की है। रणवीर सिंह ने उन ट्रोल्स के बारे में बात की है जो उनको और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को लेकर नफरत जाहिर करते रहते हैं।
रणवीर सिंह ने कहा कि वे किसी भी अफवाह या कमेंट को स्पष्ट करने की जरूरत महसूस नहीं करते क्योंकि वे अपने सच को लेकर आश्वस्त हैं। अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि अब जब लोग नफरत जताते हैं तो मैं समझता हूं कि और उनके साथ सहानुभूति रखता हूं। उनमें किसी चीज की कमी की वजह से है, जिससे उन्हें कुछ नेगेटिव कहने की जरूरत महसूस होती है। रणवीर सिंह ने कहा कि यह वाकई में उनका रिफ्लेक्शन है, यह उनके बारे में है। यह मेरे या मेरी पत्नी के बारे में नहीं है।
Kamal Haasan के खिलाफ केस दर्ज, अभिनेता पर लगा ये आरोप
जब वे बुराई करते हैं तो यह बिल्कुल बेसलेस होता है। मुझे जरूरी नहीं लगता कि, उस पर ध्यान दिया जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में एक दूसरे के साथ शादी के सात फेरे लिए थे। इन दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे मशहूर शादियों की लिस्ट में आती रहती है। अगर हम बात करें रणवीर सिंह के काम की तो वह आने वाले दिनों में सकर्स और अन्नियन के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं।
द कश्मीर फाइल्स को प्रोपेगेंडा बताने वालों को Anupam Kher ने जमकर लगाई लताड़, देखें पोस्ट