Raksha Bandhan trailer आज इतने बजे रिलीज होगा अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर, देखें धांसू पोस्टर
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में उनकी फिल्म रक्षाबंधन भी शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता की फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। खुद अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रक्षाबंधन की ट्रेलर रिलीज डेट और टाइमिंग का खुलासा किया है।
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, उनकी फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर आज यानी 21 जून को शाम 5 बजे के बाद रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ अक्षय कुमार ने फिल्म के कई पोस्टर और टीजर भी शेयर किए हैं। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इन तस्वीरों और पोस्टर में देख सकते हैं कि अभिनेता अक्षय कुमार अपनी चारों बहनों के साथ दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा कि, बहने जान हैं, बहन और भाई का रिश्ता कभी न टूटने वाला प्यार है।
बहनें जान हैं…sisters and brothers are bound together with an unbreakable bond of love! 💕
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 19, 2022
Here’s our attempt at a glimpse into their world!#RakshaBandhanTrailer releasing on 21st June 2022.#ReturnToFeelings#RakshaBandhan11August pic.twitter.com/SARpmwmeQg
अगर हम बात करें फिल्म रक्षाबंधन की तो इसमे अभिनेता अक्षय कुमार चार बहनों के भाई बने हैं। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज की जानकारी देते हुए डायरेक्टर आनंद एल राय ने लिखा कि, दुनिया की सारी समझदारी के बीच बस एक बहन का चेहरा ही याद दिलाता है कि हम भी कभी मासूम थे। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन इसी 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का क्लैश आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से होने वाला है।