Samachar Nama
×

मशहूर Singer Rahul Jain पर लगा रेप का आरोप, ओशिवारा पुलिस स्टेशन में पीडि़ता ने दर्ज कराई शिकायत

Singer Rahul Jain

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राहुल जैन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वालों को यकीन भी नहीं होगा। दरअसल बात यह है कि बॉलीवुड के सिंगर राहुल जैन के खिलाफ सोमवार को मुंबई पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की है। सिंगर पर 30 साल की कॉस्ट्यूम स्टाइलिश महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि, वह उन्हें अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था।

Singer Rahul Jain

पीड़ित महिला ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई हैख् और अपने बयान में कहा है कि, राहुल ने उनसे सोशल मीडिया पर संपर्क किया और उसके काम की खूब तारीफ की थी। इसके बाद राहुल ने महिला को अपने प्लाट पर बुलाया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, जब उसने सिंगर को रोकने की कोशिश की तो राहुल ने उसके साथ मारपीट की और सबूत को मिटाने की भी कोशिश की थी।

Singer Rahul Jain

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, राहुल जैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है। लेकिन अभी तक राहुल जैन को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि इस मामले पर सिंगर का कहना है कि, वह उस महिला को नहीं जानते हैं और खुद पर लगे सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है।

Singer Rahul Jain

Share this story