Samachar Nama
×

Engineers Day पर प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति समेत कई गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

इंजीनियर्स डे पर प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति समेत कई गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

एजुकेशन न्यूज डेस्क !!! आज 15 सितंबर है। आज एम. विश्वेश्वरैया का जन्मदिवस है। देश के तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र में योगदान देने के लिए एम. विश्वेश्वरैया को याद करते हुए उनके जन्मदिवस को देश में हर साल आज के दिन को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। आज उनके जन्मदिवस और इंजीनियर्स डे पर देश के प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हे याद करते हुए बधाई दी।    


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "हमारे ग्रह को बेहतर और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद देने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं है। सभी मेहनती इंजीनियरों को इंजीनियर्स डे की बधाई। हमारे ग्रह को बेहतर और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं। मैं उल्लेखनीय श्री एम. विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी उपलब्धियों को याद करता हूं।”


भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी इंजीनियर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि इंजीनियर्स डे पर मैं सभी इंजीनियरों को बधाई देता हूं और महान अभियंता श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अंत में उन्होंने #इंजीनियर्सदिवस2021 लिखकर अपना संबोधन खतम किया। 


आगे केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इंजीनियर्स डे की बधाई देते हुए लिखा कि इंजीनियर प्रयास को दक्षता के साथ जोड़ते हैं। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अनुकरणीय है। सभी इंजीनियरों को इंजीनियर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं भारत के महान सपूत और विश्व प्रसिद्ध इंजीनियर, भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एन भी इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंजीनियर्स डे हम अनुकरणीय इंजीनियर भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं। हमारे प्रतिभाशाली इंजीनियर राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं और इस देश को आत्मानिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।


केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस अवसर पर कहा आज इंजीनियर्स डे है। मैं भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। हमारे प्रतिबद्ध और प्रतिभाशाली इंजीनियर हमारे राष्ट्र निर्माण में और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपार योगदान दे रहे हैं। 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल ने इस अवसर पर कहा इंजीनियर्स डे पर, मैं उन सभी इंजीनियरों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं जो राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं और अत्यंत समर्पण, ज्ञान और कड़ी मेहनत के साथ कई पथप्रदर्शक नवाचार कर रहे हैं। इसके अलावे भी कई और गणमान्य लोगों ने इंजीनियर्स डे और एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

 
न्यूज हेल्पलाइन

Share this story