Samachar Nama
×

Ranchi हरेकृष्ण महतो रांची जिला जदयू के अध्यक्ष मनोनीत
 

Ranchi हरेकृष्ण महतो रांची जिला जदयू के अध्यक्ष मनोनीत


झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, प्रदेश जदयू कार्यालय में समारोह आयोजित कर हरेकृष्ण महतो को रांची जिला जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने रांची जिला अंतर्गत सभी 18 प्रखंड में भी अध्यक्षों की घोषणा की.

मौके पर प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि16 अक्तूबर को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रही है. हरेकृष्ण महतो के मनोनयन पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब जमील, मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, संजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, प्रदेश सचिव लालचन महतो और बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बधाई दी.

राँची न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story