उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क गश्त से लौटते समय हादसे में घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर आते ही थाने से लेकर सिपाही के घर तक शोक की लहर दौड़ गई।
कन्नौज जनपद में शोरिंगा थानाक्षेत्र स्थित गोवारिया निवासी शिवबरन सिंह का बेटा धीर सिंह 2008 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। कोहंडौर थाने में उसकी तैनाती थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह गश्त से लौट रहा था। मकूनपुर बाजार के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
पुलिसकर्मियों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन वहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। धीर सिंह दो भाई व एक बहन में मझला था। बड़े भाई राजकुमार, मां सोमवती व बहन ज्योति का रो-रोकर हाल बेहाल है।
प्रतापगढ़ न्यूज़ डेस्क