उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया चालक शराब के नशे में सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव कैलसा निवासी 45 वर्षीय महाराज सिंह चालक था। वह रविवार को अपने परिचित के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। मृतक के भाई ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। वहां भी उसने जमकर शराब पी। इसके बाद वह सीढ़ियों से गिर गया। इसमें उसे गंभीर चोटें लगीं। घायल को कांठ रोड स्थित कॉसमास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। महाराज सिंह की मौत से पत्नी लता व तीनों बेटियों टिंकल, आरती और संजू का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुरादाबाद न्यूज़ डेस्क