Samachar Nama
×

Meerut सैफई पहुंचीं शशि पिंटू राणा शिवपाल को दी बधाई

Meerut सैफई पहुंचीं शशि पिंटू राणा शिवपाल को दी बधाई

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  मुलायम सिंह यादव के सैफई में जन्म दिवस समारोह में मेरठ से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की नेता शशि पिंटू राणा पहुंचीं। वहां पार्टी के सुप्रीमो शिवपाल यादव के साथ समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान वहां आयोजित दंगल महोत्सव में भी शामिल हुईं।


वहीं सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क में केक काटकर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी जीशान अहमद, सरदार जीतू सिंह नागपाल, शैंकी वर्मा, शोएब, इमरान अभिषेक, असलम, लोकेश, फिरोज, वसीम रहे।
उधर, परतापुर के गूमी गांव स्थित सपा नेता कर्मवीर सिंह गुमी के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की। कर्मवीर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए सपा सरकार के कार्यकाल में विकास की जानकारी दी।
मेरठ न्यूज़ डेस्क

Share this story