Samachar Nama
×

Mathura निंबार्काचार्य ने प्रदान किया महामंत्र

Mathura निंबार्काचार्य ने प्रदान किया महामंत्र

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  रेतिया बाजार स्थित श्रीजी मंदिर में श्रीनिंबार्क जयंती महोत्सव अंतर्गत संत-विद्त गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संतों ने भगवान निंबार्काचार्य के चित्रपट का पूजन किया। मंगलाचरण पुरोहित गिरधर गौड़ ने किया।


संत जयकिशोर शरण ने कहा कि भगवान निंबार्काचार्य ने माधुर्य उपासना का महामंत्र प्रदान किया। अध्यक्षता करते हुए संत स्वामी गोविंदानंद तीर्थ ने कहा कि आचार्यों का प्रादुर्भाव जीव जगत के कल्याण के लिए ही होता है। गोपाल ने कहा कि निंबार्काचार्य सुदर्शन चक्र के अवतार थे। डा. शैलेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि जीव माया के वशीभूत होता है और भगवत कृपा से ही वह माया से मुक्त होकर भक्ति की ओर अग्रसर होता है। ब्रजकिशोर त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्री निंबार्काचार्य अष्ट रूपों से श्रीराधा माधव की सेवा में सतत संलग्न रहते हैं। इस अवसर पर राजाराम मिश्र, सेवानंद ब्रह्मचारी, पवन शुक्ला, पुरुषोत्तम शरण शास्त्रत्त्ी, निंबार्क भूषण, मंदिर प्रबंधक गोवर्धन शरण, अमृत किशोर मिश्र, धनीराम गौतम, दामोदर शरण, फक्कड़ बाबा, रमन बिहारी, रामनरेश ब्रह्मचारी, शिवा तिवारी, मदनमोहन शरण, अशोक आदि उपस्थित थे। संचालन पवन शुक्ला ने किया।

मथुरा न्यूज़ डेस्क

Share this story