Jodhpur में पुलिस चौकी के सामने युवक पर हमला, रिश्तेदारों ने पहले बेरहमी से पीटा पर चाकू से गोदा
राजस्थान के जोधपुर शहर में पुलिस चौकी के सामने दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना घटी। चाकू मारने की इस घटना को किसी ने अपने घर की बालकनी से रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना चांदपोल थाना क्षेत्र के गोवर्धन नगर इलाके की है, जहां एक युवक पर उसके ही रिश्तेदारों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक की पहचान सूरसागर निवासी ताराचंद मेघवाल के रूप में हुई है। हमलावरों में ताराचंद का दूर का रिश्तेदार राजकुमार मेघवाल और उसके दो साथी शामिल थे। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि तीन लोग एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं, जबकि दो अन्य युवक उस पर चाकू से हमला कर रहे हैं। यह घटना सोमवार को घटी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि चांदपोल के गोवर्धन नगर इलाके में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।
जब पुलिस को सूचना मिली तो वे भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली और देर रात एक आरोपी राजकुमार मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
पुलिस का बयान
खांडा फलसा थानाधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि रविवार रात को भी पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। सोमवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
कानून व्यवस्था पर सवाल
पुलिस थाने के पास दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहरवासियों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।