Samachar Nama
×

Jhansi कार्यकर्ता विरोधी हैं बसपा की नीतियां : सीताराम

Jhansi कार्यकर्ता विरोधी हैं बसपा की नीतियां : सीताराम

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क बसपा छोड़कर सपा का दामन थाम चुके सीताराम कुशवाहा ने  बसपा के नीतियों व विचारों को कार्यकर्ता विरोधी बताया। कहा, बसपा की कार्यशैली कार्यकर्ताओं के साथ ठीक नहीं है। बसपा मुखिया से मिलना सम्भव नहीं है, इसके लिये भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। जबकि सपा अध्यक्ष इतने सरल है कि 13 कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचने पर उन्होंने मुलाकात कर उत्साह बढ़ाया। दावा किया कि आगामी विधानसभा में सपा की जीत होगी और अखिलेश प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।


सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि सीताराम कुशवाहा साढे तीन सौ कार्यकर्ताओं के साथ बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुये है। पार्टी उम्मीदवार का बिना नाम लिये दावा किया, कि सदर विधानसभा में 70 से 80 प्रतिशत कुशवाहा समाज सीताराम के साथ है। ऐसे में जब भगवान राम उनके साथ है तो सीताराम मिलने से मिशन 2022 सफल होना निश्चित है। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव ने कहा कि बसपा व भाजपा के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ा है। भाजपा ने चुनाव में जो वादे किये उन्हे पूरे नहीं किये। बल्कि किसान, बेरोजगार, युवा, व्यापारी, महिला सभी का उत्पीड़न कर रही है। इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग सपा में शामिल होकर अखिलेश यादव की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सूद, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत, वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू भैया, केके सिंह यादव, नरेन्द्र झा, सलमान पारीछा, परमानंद कुशवाहा, दीपावली रायकवार, पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, नीरज अग्रवाल, विजय कुशवाहा ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर रामप्रकाश साहू, मुकेश राय ,चंद्रभान आदिम , सचिन शर्मा, जीतू कुशवाहा, नवल कुशवाहा, शैलेन्द्र वर्मा, ज्ञान सिंह कुशवाहा ललित कुशवाहा, बृजेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन आरिफ खान व आभार नीरज अग्रवाल ने व्यक्त किया।

झाँसी न्यूज़ डेस्क

Share this story