Samachar Nama
×

Jhansi महंगाई पर कांग्रेसियों ने साधा निशाना

Jhansi महंगाई पर कांग्रेसियों ने साधा निशाना

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर गांव-गांव प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत खिलारा पहुंचे। वक्ताओं ने महंगाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।


कांग्रेसी नेता हनीफ मलिक ने कहा कि सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर तो दे दिए। लेकिन, गैस इतनी महंगी कर दी कि अब महिलाएं फिर से घरों में चूल्हा जला रही हैं। महंगाई आसमान छू रही है।
केन्द्र सरकार इसे काबू करने में विफल है। डीजल, पेट्रोल, खाद्यान्न सामग्री के दाम आम आदमी की पहुंच से काफी दूर हैं। जितेंद्र वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। वहीं बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पुष्पा वर्मा, दीनदयाल गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, हिमांशु वर्मा, नीलम यादव, रीता विश्वकर्मा, खुशबू यादव, चेतराम अहिरवार, सुमन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

झाँसी न्यूज़ डेस्क

Share this story