Samachar Nama
×

Gorakhpur डॉक्टरों के बीच विवाद बढ़ा पीडियाट्रिशियन रिलीव

Gorakhpur डॉक्टरों के बीच विवाद बढ़ा पीडियाट्रिशियन रिलीव

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  महिला अस्पताल में डॉक्टरों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अस्पताल की एसआईसी डॉ. नीना त्रिपाठी ने बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) डॉ. अजय शंकर देवकुलियार को बुधवार को रिलीव कर दिया है। वह चार साल से महिला अस्पताल में अटैच थे। उन्हें एसएनसीयू का प्रभारी बनाया गया था।


एसआईसी डॉ. नीना त्रिपाठी के पति डॉ. एके त्रिपाठी से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवकुलियार का पहले भी विवाद हो चुका है। महज तीन दिन पहले ही बाल रोग विशेषज्ञ ने एडी हेल्थ डॉ. रमेश गोयल के पास अस्पताल में उत्पीड़न की शिकायत की है। इस मामले में उन्होंने आरोप लगाया था कि अस्पताल की एसआईसी व उनके पति उत्पीड़न कर रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ की शिकायत के बाद एडी हेल्थ ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार को बाल रोग विशेषज्ञ को एडी हेल्थ के कार्यालय में बयान दर्ज कराना है। उन्हें उत्पीड़न के साक्ष्य प्रस्तुत करने हैं। इससे पहले ही अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई कर दी है। इस मामले में बाल रोग विशेषज्ञ ने कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में है। वही इस पर फैसला करेंगे।
गोरखपुर न्यूज़ डेस्क

Share this story