Samachar Nama
×

Gaziabad वर्षों पहले खरीदे कंबलों के भाव में गड़बड़ी मिली

Gaziabad वर्षों पहले खरीदे कंबलों के भाव में गड़बड़ी मिली

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  नगर निगम में 13 साल पहले कंबल खरीद में गड़बड़ी की गई। निगम ने गरीबों को बांटने के लिए लगभग 500 कंबल खरीदे थे। एक ही वित्त वर्ष में दो भाव में कंबल खरीदे गए। ऑडिट टीम ने यह गड़बड़ी पकड़ी।


जिस अधिकारी ने गड़बड़ी की निगम उससे करीब 47 हजार रुपये की वसूली करेगा। हर साल सर्दी के मौसम में निगम गरीबों को कंबल वितरण करता है। इसके लिए बाजार से कंबल खरीदे जाते हैं। वर्ष 2008 में कंबल वितरण किया गया। निगम ने उस वित्त वर्ष में दो बार कंबल वितरण किया। पहली बार 200 रुपये प्रति कंबल खरीदे गए। दूसरी बार में वहीं कंबल 450 रुपये प्रति कंबल के हिसाब से खरीदे। निगम ने कुल 500 कंबलों की खरीदे थे। निगम में 13 साल पहले हुआ यह खेल अब पकड़ा गया है। निगम के अधिष्ठान प्रभारी शिव पूजन यादव ने बताया कि इस मामले में रिकवरी कराई जाएगी।

गाजियाबाद न्यूज़ डेस्क

Share this story